स्वास्थ विभाग की अपर निदेशक कुमाऊं डा. गीता शर्मा ने संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
डेंगू के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिये भी सभी सुविधाएं अस्पताल में देने को कहा। उन्होंने अस्पताल में सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देते हुए बाहर की दवा ना लिखकर अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर सीएमएस डा. एचएस खड़ायत, डा. बीडी जोशी भी मौजूद थे।