फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फिलीपींस से आई एडीबी की टीम ने विकास कार्याें का लिया जायजा

Thu, 04 Dec 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी में विकास कार्याें का जायजा लेतीं फिलीपींस से आई एडीबी की टीम। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हल्द्वानी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के हेडक्वार्टर फिलीपींस से आई टीम ने शहर में विकास कार्याें का जायजा लिया। दो दिनी दौरे पर पहुंची टीम में बुधवार को रकसिया नाला, सीवर शोधन संयंत्र, पेयजल, सीवर और सड़क निर्माण की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


एडीबी वित्त पोषित योजना के तहत उत्तराखंड अरबन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) करीब 1300 करोड़ की लागत से नगर निगम के वार्ड-34 से 60 में पेयजल लाइनें बिछाने के साथ ही सीवरेज के कार्य करा रहा है। ये काम तीन पैकेज में कराए जा रहे हैं। फरवरी 2024 में यह काम शुरू हुए थे। निरीक्षण के दौरान एडीबी साउथ एशिया हेड बेथनी मान, पोर्टफोलियो मैनेजर लिआ, सोशल एंड जेंडर एक्सपर्ट दीपा अहलूवालिया, अपर सचिव व कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए अभिषेक रूहेला, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, एई कृष्ण चंद्र बुघानी, अनिल परिहार, डीडी पांडे, रोहित जोशी व मनोज बर्गली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें