फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Shetty: अभिनेता सुनील शेट्टी ने जंगल सफारी का लिया आनंद, जिप्सी चालकों की मुराद पूरी, खूब फोटो खिंचवाई

Mon, 28 Apr 2025 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर के फाटो जोन में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार सुबह जंगल सफारी की। इस दौरान अभिनेता ने पर्यटन गेट पर मौजूद नेचर गाइड में जिप्सी चालकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। 
विज्ञापन
अभिनेता सुनील शेट्टी ने फाटो पर्यटन जोन में की जंगल सफारी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के फाटो जोन में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार सुबह जंगल सफारी की। इस दौरान अभिनेता ने पर्यटन गेट पर मौजूद नेचर गाइड में जिप्सी चालकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

विज्ञापन


रविवार को काशीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी सोमवार सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में सफारी करने पहुंचे। अभिनेता को अपने समकक्ष देख नेचर गाइड व जिप्सी चालकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और जंगल के अनुभव को उनके साथ साझा किया। इस दौरान अभिनेता ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ फोटो खिंचवाई। अभिनेता को अपने समक्ष देख अन्य पर्यटक भी उत्साहित नजर आए।

एसडीओ संदीप गिरी ने बताया अभिनेता ने जंगल सफारी की और जंगल सफारी के दौरान उन्हें वन्यजीवों के दर्शन हुए। जंगल सफारी करने के बाद वह अपने गंतव्य को चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें