हल्द्वानी। मंडी सभासद और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान के निर्देश पर बुधवार को फुटकर कारोबारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। व्यापारियों के साथ के साथ हुई हल्की नोकझोंक के बीच मंडी समिति ने अभियान जारी रखा। हालांकि दुकान के अभाव में लाइसेंसधारी व्यापारियों ने सड़क पर डेरा जमाए रखा।
मंगलवार को अपनी 12 सूत्री मांगों के लिए मंडी परिसर में आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन व गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान और मंडी समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की दी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को फुटकर व्यापार पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंडी समिति के निरीक्षक भुवन गोस्वामी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
फुटकर कारोबारियों को हटाने की कार्रवाई की गई है। बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत रूप से मंडी परिसर का निरीक्षण करूंगा।
- गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट