हल्द्वानी में बिजली विभाग ने बुधवार को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। विभाग ने करीब 67 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर उनके कनेक्शन काटे।
बुधवार सुबह छह बजे विभाग ने बिजली चोरी करने वालों को खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इसके लिए अधिशासी अभियंता प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में तीन टीम का गठन किया गया। टीम में एसडीओ मनीष जोशी, एसडीओ नीरज पांडे और एई विजिलेंस अमित आर्य रहें। शहर के गांधी नगर, आजाद नगर और बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8, 17 ,18 आदि क्षेत्रों में चेकिंग की गई।