फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला ने बैंक से चोरी किया ग्राहक का आईफोन

Thu, 13 Jun 2024 05:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। किसी काम से बैंक गए एक युवक का आईफोन चोरी हो गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की जांच में एक महिला आईफोन चोरी करते दिख रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में अब्दुल्ला बिल्डिंग बरेली रोड निवासी महबूब आलम ने बताया कि वह 10 जून को नैनीताल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गए थे। वह काम में व्यस्त थे और तभी किसी ने उनका आईफोन चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मोबाइल चोरी करती एक महिला नजर आई। जांच के बाद पुलिस ने अंबा कॉलोनी निवासी निशा आर्या को गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी का आईफोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें