फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गौरव को 24 तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

विज्ञापन
नैनीताल के जिला कोर्ट में पेशी को लाते गौरव गुप्ता को पुलिस। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी के सिंधी चौराहे में दिनदहाड़े हुए प्रापर्टी डीलर और व्यवसायी भुप्पी पांडे हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव गुप्ता को बुधवार को हल्द्वानी पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर को सौरभ और गौरव गुप्ता ने सिंधी चौराहे के पास काठगोदाम निवासी भुप्पी पांडे को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला था। हत्याकांड के तुरंत बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने सौरभ गुप्ता को तो पकड़ लिया था, लेकिन उसका भाई गौरव गुप्ता मौके से फरार हो गया था। गौरव को पुलिस ने मंगलवार को मैनपुरी से धर दबोचा।
बुधवार की दोपहर बाद हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी गौरव गुप्ता को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र आर्य की अदालत में पेश किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र ने आरोपी को 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले सौरभ को भी न्यायालय ने 24 दिसंबर तक जेल भेजने के आदेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें