फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिरचना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

विज्ञापन
खिरचना के पास हुए सड़क हादसे में घायलों को रेस्क्यू कर निकालते पुलिस जवान और स्थानीय लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला सड़क पर खिरचना मंदिर से आगे धामी भोजनालय के पास ओगला से पिथौरागढ़ की ओर आ रही कार (यूके 04 डब्ल्यू 0796) 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कनालीछीना थानाध्यक्ष मनोज धौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। हादसे में मुखानी (हल्द्वानी) निवासी चारू चंद्र बृजवासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुखानी निवासी विजय भंडारी, गगन अरोड़ा, वाहन चालक मनीष कुमार को खाई से निकाला। तीनों घायलों को 108 से सीएचसी कनालीछीना भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें