रामनगर (नैनीताल)। एक विवाहिता ने आठ ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अफसान निवासी खताड़ी ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति वाजिद हुसैन निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ने उसके संग मारपीट की। सास साबिरी, ससुर रईस अहमद, जेठ वाहिद सहनाज, जेठानी सद्दाम अरवीना, ननद नसीम जहां, गुलाबशां, ननदोई नईम अली ने भी मारपीट करते हुए दहेज की मांग की। आरोप लगाया कि जबरन उसका गर्भपात भी कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज प्रतिषेध समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।