फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चौड़ीकरण के लिए पुलिस चौकी, कंट्रोल रूम, बिजली पोल हटेंगे

Thu, 04 Jan 2024 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में सड़क चौड़ीकरण को लेकर मल्लीताल पंतपार्क के समीप निरीक्षण करते अ​धिकारी
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में सड़क चौड़ीकरण और चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को प्राधिकरण और अन्य विभागों के अधिकारियों ने इस संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि चौड़ीकरण के लिए तल्लीताल डांठ स्थित पुलिस चौकी, सिंचाई विभाग का कंट्रोल रूम, बिजली पोल, अवैध दुकानों और तारों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन


नैनीताल में जाम की समस्या के निस्तारण के लिए डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर लोनिवि ने तल्लीताल डांठ, फांसी गधेरा, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, एसबीआई, मस्जिद तिराहा, चीना बाबा चौराहा और मनु महारानी चौराहे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था। शासन से सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 5.49 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। इसी क्रम में बुधवार को प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ईओ राहुल आनंद, लोनिवि अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने सभी चौराहों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शुरू किए निर्माण कार्यों का जायजा लेने के साथ ही प्रस्तावित अन्य कार्यों को शुरू करने बाबत संभावनाएं तलाशी।
मार्च माह तक कार्य पूरा करने के निर्देश

नैनीताल। निरीक्षण के बाद डीएम वंदना सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें चौराहों, तिराहों के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण की प्रगति को जाना तथा समस्याओं का समाधान किया। डीएम ने डांठ से 15 दिनों के भीतर पोल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने, मस्जिद तिराहा के चौड़ीकरण के साथ बेहतर लाइट और पेंटिंग लगवाने के निर्देश दिए। चीना बाबा मंदिर के पास बाथरूम को शिफ्ट करने व मनुमहारानी के पास से बिजली पोल हटाने के निर्देश दिए। कहा कि यह कार्य मार्च तक पूरे कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो- 03 एनटीएल 01 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें