फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अभय देओल और मनीष मल्होत्रा पहुंचे नैनीताल, इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगी मुराद, जानें वजह

Mon, 18 Dec 2023 02:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बन टिक्की फिल्म की शूटिंग के लिए अभय देओल और मनीष मल्होत्रा नैनीताल पहुंचे हैं। सेंट जोसेफ कॉलेज में उन्होंने कई सीन फिल्माए हैं। 
विज्ञापन
अभय देओल और मनीष मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बन टिक्की फिल्म की शूटिंग के लिए अभय देओल नैनीताल पहुंचे हैं। सेंट जोसेफ कॉलेज में उन्होंने कई सीन फिल्माए हैं। सेंट जोसेफ से विंटर लाइन सहित प्राकृतिक सुंदरता की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हॉलीवुड फिल्म-हैरी पॉटर के विद्यालय हॉगवर्ट्स और अपने जीवन के दस वर्ष पुराने कॉलेज के दिन याद आ रहे हैं।

विज्ञापन


अभय ने कहा कि नैनीताल की खूबसूरती के बारे में उन्होंने जितना सुना था, शहर उससे कई गुना सुंदर है। नैनीताल में रहने के दौरान उन्हें भांग की चटनी, आलू के गुटके जैसी कई कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद लिया।

फिल्म के प्रोड्यूसर व मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि नैनीताल में ही लिखी गई फिल्म को सजीव रूप देने के लिए शूटिंग भी यहीं की जा रही है। नैनीताल खूबसूरती के लिहाज से बेमिसाल हैं। अगले वर्ष वह एक और फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचेंगे। उन्होंने घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर फिल्म की सफलता की मुराद भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें