फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के साथ पेट दर्द, उल्टी की शिकायत

विज्ञापन
हल्द्वानी के बेस अस्पताल में बच्चों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। इन दिनों बुखार के मामले काफी आ रहे हैं। इसमें मरीज बुखार के साथ पेट दर्द, उल्टी की शिकायत को लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वहीं, एसटीएच से लेकर बेस अस्पताल तक इलाज के लिए बड़ी संख्या में रोगी पहुंचे। एसटीएच में एक दिन में सौ से अधिक मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। अस्पताल में 620 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 1852 मरीज पहुंचे। 104 नए मरीजों को भर्ती किया गया।
डॉ. जोशी कहते हैं कि इनमें बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज हैं जो बुखार के मामले आ रहे हैं, उनमें रोगी पेट दर्द, उल्टी की शिकायत भी लेकर पहुंच रहे हैं। एसटीएच में डेंगू के दो मरीज भी भर्ती हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नीलांबर भट्ट कहते हैं कि प्रतिदिन ओपीडी में जितने मरीज आते हैं, उसमें आधे मरीज बुखार के हैं। यह मरीज बुखार के साथ पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत को लेकर आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें