फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गोष्ठी में महिला सशक्तीकरण के महत्व पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अधिवक्ता परिषद देवभूमि उच्च न्यायालय इकाई नैनीताल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर गोष्ठी की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजशास्त्र प्रवक्ता ज्योति जोशी ने महिला सशक्तीकरण के महत्व और समाज में उनकी भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी स्थिति पर प्रकाश डाला। युवा अधिवक्ता अनमोल संधु, सूर्यकांत, अभिलाषा तोमर और भाव्या शर्मा ने समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न पहलुओं पर बात की। कार्यक्रम में हाईकोर्ट इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र अधिकारी, महामंत्री अनिल जोशी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत और महासचिव सौरभ अधिकारी, पुष्पा भट्ट, सीमा साह, प्रभा नैथानी, ज्ञानमति कुशवाहा, संगीता पाटनी, शीतल सेमवाल, खुशबू तिवारी शर्मा, गुंजन रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें