फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड में नाम किसी का, फोटो किसी की

Fri, 01 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों घंटों तक लाइन में लगने के बाद बमुश्किल बनाए गए आधार कार्डों में भारी खामियां नजर आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें नाम तो किसी और का है और फोटो किसी और की। यहां तक कि आधार कार्ड में पता भी गलत दर्शाया गया है।
विज्ञापन


तल्लीताल क्षेत्र निवासी मोहन चंद्र भट्ट ने बताया कि महीने भर पहले मल्लीताल बाजार में लगे आधार कार्ड शिविर में घंटों तक लाइन में लगने के बाद उन्होंने परिवार के चार लोगों का आधार कार्ड बनवाया था। गुरुवार को डाक से उन्हें केवल एक उनकी पुत्री के नाम का आधार कार्ड मिला, जिसमें नाम तो ममता भट्ट सही दर्ज था, लेकिन फोटो किसी और बच्ची की लगी थी।

पते के स्थान पर तल्लीताल भीमताल पोस्ट आफिस भीमताल जिला नैनीताल के स्थान पर इंद्रतियल वार्ड भिंडल, घड़ी भिंटल नैनीताल उत्तराखंड लिखा है। इसी तरह कई और लोगों को भी खामियों से भरे आधार कार्ड मिल रहे हैं, जिसे लेकर लोग असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें