फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में बाघ के हमले में युवक की मौत

Tue, 27 May 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज स्थित उत्तरी आमपानी बीट में लकड़ी बीनने गए विनोद कुमार (35) पर बाघ ने हमला कर दिया। युवक को घसीटता हुआ बाघ जंगल में करीब 100 मीटर अंदर ले गया। युवक के साथ गए लोगों के शोर मचाने पर बाघ युवक को छोड़ गया। घायल को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कामदेव पुर सक्कनपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र जबर सिंह के पड़ोस में शादी समारोह था। सोमवार सुबह वह अपने भाई राकेश व अन्य साथी ओम वीर, सुखवीर, बबलू, सत्यवान व सोनू के साथ शादी समारोह में जरूरत के लिए लकड़ी बीनने गया था। सभी लोग आमपानी बीट के जंगल में लाइन से जा रहे थे। विनोद सबसे पीछे चल रहा था, तभी झाड़ियों में घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ युवक को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में ले गया। साथ गए लोग शोर मचाते हुए बाघ के पीछे दौड़े। लोगों को पीछे आता देख बाघ विनोद को घायल कर छोड़ गया। बाघ के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया है। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था और मजदूरी करता था। मृतक के कंधे व गले में बाघ के जबड़े के गंभीर निशान मिले हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने जताया रोष
आमपानी बीट में युवक की मौत पर पीरूमदारा के ग्रामीणों के रोष जताया है। उन्होंने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है। मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वर्जन
आमपानी बीट में बाघ के हमले में एक युवक की मौत हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल के आसपास वनकर्मियों की गश्त को बढ़ा दिया गया है। ग्रामीणों से घटनास्थल के आसपास नहीं जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

- मनीष जोशी, एसडीओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें