फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आदमखोर को आज मारो...अभी मारो, तेंदुए के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Mon, 12 Jan 2026 10:16 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल जिले के धारी क्षेत्र के कुरौली गांव में आदमखोर तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन
धारी क्षेत्र में महिला की मौत के बाद बेसुध पति को संभालते हुए ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में धारी के कुरौली गांव में आदमखोर तेंदुए के हमले में महिला को मौत के घाट उतारने की घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी तेंदुआ दो महिलाओं को मार चुका है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों और एसडीएम के सामने तेंदुए को आज मारो, अभी मारो... नारे लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि तेंदुआ लोगों की जान ले रहा है और विभाग उसे पकड़ नहीं पा रहा है और न ट्रैंक्यूलाइज कर पा रहा है। लोगों ने तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने को कहा।

तेंदुए ने गांव की एक महिला को मारकर गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने होंगे।-प्रेम चंद्र, सरपंच खुटियाखालअब तो घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ नहीं पा रहा है। तेंदुए के हमले से गंगा देवी का परिवार खत्म हो गया है। विभाग को जल्द तेंदुए को मारना चाहिए।-केशव चंद्र, ग्रामीण

विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। रविवार को तेंदुए ने गंगा देवी को मौत के घाट उतार दिया। हमारी वन विभाग से यही मांग है तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने चाहिए।-सुरेश चंद्र, ग्रामीण

धारी और ओखलकांडा में तीन महिलाओं को आदमखोर मार चुका है। विभाग ने एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा। लेकिन इसके बाद भी एक महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल और बढ़ गया है। विभाग अब तेंदुए को मारने के आदेश जारी करे।-भावना, ब्लॉक प्रमुख धारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें