फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: मालवाहक वाहन ने गाय को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा; कॉलटैक्स-पनचक्की मार्ग पर हुआ हादसा

Sat, 22 Aug 2026 10:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के काठगोदाम थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने एक गाय और दो गोवंश को टक्कर मार दी। चालक गाय को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम थानाक्षेत्र स्थित कॉलटैक्स-पनचक्की मार्ग पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार माल वाहक वाहन ने गाय और दो गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी चालक करीब 100 मीटर तक गाय को घसीटता हुआ ले गया।

तेज रफ्तार पिकअप (माल वाहक) ने सड़क किनारे खड़े दो गोवंश और एक गाय को टक्कर मार दी। गोवंश छिटककर अलग गिर गए लेकिन गाय गाड़ी के अगले टायर में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती गई। कुछ दूरी पर जाने के बाद गाय भी टायर से अलग हो गई और पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन खानापूर्ति करके वापस लौट गए। वहीं मौके पर पहुंचे गौ रक्षा दल के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने घायल गाय व गोवंश को इलाज के लिए नगर निगम की गौशाला में पहुंचाया। इसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें