फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेलवे की हाईटेंशन लाइन पर गिरी पेड़ की टहनी, ट्रेनों का संचालन आधे घंटे रहा ठप

Mon, 24 Nov 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। बेनी मजार क्रॉसिंग के पास रेलवे की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई जिससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। लालकुआं से रेलवे की इलेक्ट्रिक टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत सप्लाई को सुचारू किया। इस दौरान किच्छा से हल्दी जा रही जा रही मालगाड़ी को आधे घंटे तक रुकना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे बेनी मजार रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ की टहनी टूट कर रेलवे विद्युत सप्लाई लाइन पर गिर गई। इस कारण तेज धमाके के साथ बिजली के तारों में फॉल्ट हो गया और इस रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप पड़ गया।
फॉल्ट के बाद किच्छा से हल्दी जा रही मालगाड़ी को एचपीएस स्कूल के सामने रोकना पड़ा। सूचना पर लालकुआं से रेलवे की इलेक्ट्रिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तारों से पेड़ की टहनी को हटा कर विद्युत सप्लाई को सुचारू की। इस दौरान मालगाड़ी आधे घंटे तक रुकी रही। फॉल्ट ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें