फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उस्मान को सजा दिलाने के लिए तैनात होगा स्पेशल केस ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी 73 वर्षीय उस्मान के खिलाफ केस मजबूत करने में पुलिस जुट गई है। आईजी कुमाऊं ने कहा इसके लिए स्पेशल केस ऑफिसर तैनात किया जाएगा। ताकि केस की कोई कड़ी कमजोर न हो पाए।
विज्ञापन


मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी उस्मान की गिरफ्तारी कर ली थी। इसके बावजूद बवाल हुआ, गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया था। दुष्कर्म और बवाल के बाद मामला दो संप्रदाय से जुड़ने की वजह से पुलिस को इसे संभालने में पसीना भी छूट गया था। अब नैनीताल खामोश हुआ तो पुलिस का लक्ष्य आरोपी के खिलाफ मजबूत चार्जशीट बनाना और इस घटना से जुड़े गवाह और इलाज व जांच से जुड़े लोगों से वार्ता कर उन्हें दमदारी से खड़ा रहने के लिए संबल देना है। शुरू में जब बच्ची का इलाज अस्पताल में हुआ तो वह भी जांच में शामिल किया जाना है। मजबूत चार्जशीट के साथ ही कोर्ट में आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने के लिए स्पेशल केस आफिसर की भी तैनाती पुलिस करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें