फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम में 180 लोगों की पड़ताल की, 40 का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल की घटना के बाद पुलिस ने जिले में ऑपरेशन सैनेटाइज अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को काठगोदाम में पुलिस ने 180 को चेक किया, जबकि 40 का सत्यापन किया गया। पुलिस सभी से उनके आधार कार्ड व अन्य डिटेल भी ले रही है। सत्यापन के बाद इन प्रपत्रों की जांच काे संबंधित के जिले में भेजा जाना है। पुलिस ने नैनीताल के मल्लीताल में भी अभियान चलाया।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में काठगोदाम में जबकि एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल, सूखाताल, पॉपुलर कंपाउंड, चार्ट एंड लॉ आदि स्थानों में सत्यापन किया गया। काठगोदाम क्षेत्र में पांच मकान मालिकों और ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। 21 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इनसे 3000 का जुर्माना वसूला गया।

उधर नैनीताल के मल्लीताल पुलिस ने 4 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का कोर्ट चालान किया। 26 घरों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा 15 व्यक्तियों का भी सत्यापन हुआ। कुल जुर्माना राशि 90,000 वसूली गई। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। लोग भी किराएदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें