बेतालघाट में दुष्कर्म के विरोध में जुलूस निकालते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट (नैनीताल)। विकासखंड के दूरस्थ गांव में दो दिसंबर को किशोरी का अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार को बाजार क्षेत्र में क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर विरोध जताया।
समाजसेवी सुरेंद्र सिंह हलशी ने कहा कि इस ज्वलंत मुद्दे पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का चुप रहना अच्छा संकेत नहीं है। पीड़ित के पिता ने कहा कि पुलिस ने बहुत देर में आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
ग्रामीणों ने हाथ में बैनर लेकर हाइडिल से पुल तक जुलूस निकाला और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता हेम आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम बोहरा, तारा भंडारी, कविता जलाल, सीमा तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद