फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर लगेगी छोटी बेटी के नाम की पट्टिका : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को उत्तराखंड में एक कदम और आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत परिवार की सबसे छोटी बेटी के नाम पर उस घर की पट्टिका लगाई जाएगी ताकि घर की पहचान बिटिया के नाम पर हो सके। सीएम ने ये बातें शनिवार को टीआरसी सूखाताल में आयोजित ‘घरैकि पहचाण चेलिक नाम’ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं को उनके बेटी के नाम की पट्टिका घर पर लगाने के लिए प्रदान की।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्प है। महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार दिया गया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण मिल सकेगा और वे स्वावलंबी बन सकेंगी।
सीएम ने दी तीन पार्किंग स्थलों की सौगात
नैनीताल। सीएम ने नैनीताल और भवाली को पार्किंग की सौगात दी। उन्होंने कहा कि नैनीताल कचहरी परिसर में 400, भवाली में 300, फासी गधेरे में 100 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग बनेगी। तीनों स्थानों पर अब तक 450 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है,जो बढ़कर 800 हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य गठन के समय प्रदेश में लगभग 4.5 लाख वाहन थे जो अब 26 लाख से अधिक हो चुके हैं।
नौकरी की मानसिकता से हटना होगा
नैनीताल। ‘घरैकि पछ्याण चेलिक नाम’ कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि हमें नौकरी की मानसिकता से हटना होगा। इसके लिए हमारी सरकार ने स्वरोजगार सृजित करने का कार्य किया है। इसी के तहत स्वरोजगार योजना, सोलर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, घसियारी योजना, युवाओं के लिए मोटर बाइक टैक्सी, पिरूल से बिजली उत्पादन योजना आदि संचालित की जा रही है। सीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख रुपये तक की खरीदारी सरकार की ओर से किए जाने का निर्णय हुआ है। हम इन समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण भी दे रहे हैं।
इन योजनाओं का लोकार्पण
-नैनीताल कालाढूंगी रोड पर 69.85 लाख की लागत से केएमवीएन पार्किंग से बारात घर तक सरफेज पार्किंग।
-रूसी बैंड से तल्लीताल तक 48.04 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य
इनका शिलान्यास
- 2577.42 लाख लागत से सूखाताल को रिचार्जिंग जोन व टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट के रूप में विकसित करने की योजना
- 605.05 लाख रूपये की लागत से सूखाताल में विकास कार्य व सौंदर्यीकरण कार्य
- 214.83 लाख की लागत से मस्जिद तिराहे से जल संस्थान तक नाला कवरिंग कार्य
-158.91 लाख की लागत से कार पार्किंग सूखाताल की छत पर कुमाऊंनी शैली में हाट निर्माण
-446.19 लाख की लागत से मुक्तेश्वर सर्किट में हिमालय दर्शन थीम के आधार पर विकास कार्यों व भीमताल में स्थित कर्कोटक की चोटी का पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्य
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक राम सिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, दायित्वधारी केदार जोशी, रेनू अधिकारी, आईजी अजय रौतेला, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, अपर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. महेरबान सिंह बिष्ट, सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी, एमडी केएमवीएन रोहित कुमार मीणा, जीएम केएमवीएन अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, एसडीएम अनुराग आर्य, गौरव चटवाल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, डीएसटीओ एलएम जोशी, भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें