फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान में गंदगी का ढेर

Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
विज्ञापन
खेल मैदान में गंदगी का ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए खेल मैदान में गंदगी का ढेर लगा है। मैदान के एक छोर में करीब एक हफ्ते से आतिशबाजी की दर्जन भर से अधिक दुकानें लगी थीं। शनिवार को अधिकांश दुकानें तो हट गईं, लेकिन दुकानदारों ने कूड़े को साफ नहीं किया। इसकी वजह से दिनभर दुकानों का कूड़ा पूरे मैदान में हवा से फैलता रहा।
विज्ञापन


खेल मैदान में खिलाड़ियों को भी खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में जब डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में पता ही नहीं है कि यहां पर किसकी अनुमति से दुकानें लगाई गई थीं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर दुकानें लगी थीं, वहां पर गंदगी बिखरी होना चिंता का विषय है। इस बारे में वह जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें