फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवीधूरा के जंगल में भीषण आग, रिहायशी इलाके तक पहुंचीं लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती देवीधूरा गांव के जंगल में देर शाम भड़की भीषण आग ने कुछ ही घंटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते-देखते आग की लपटें तेजी से फैलते हुए आवासीय क्षेत्र तक पहुंच गईं। आग की भयावहता को देखते हुए क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दिन के समय जंगल क्षेत्र में हल्का धुआं उठता दिखाई दिया था। शाम ढलते-ढलते तेज हवाओं के चलते आग ने अचानक उग्र रूप ले लिया और लपटें जंगल से गांव के नजदीकी इलाकों तक पहुंच गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कठिन परिस्थितियों और अंधेरा होने के बावजूद सभी ने सामूहिक प्रयास करते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के कार्य में फॉरेस्ट गार्ड अरुण, बालम सिंह बिष्ट, संजय कुमार, भुवन चंद्र, विपिन कुमार, रोहित सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें