लालकुआं। भारत विकास परिषद शाखा लालकुआं की बैठक में नवीन कार्यकारिणी के लिए चंद्रेश भाटिया अध्यक्ष, जुगल किशोर सचिव, शुभम अग्रवाल वित्त सचिव और आशु खुराना को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शाखा प्रभारी जितेंद्र साहनी, चुनाव अधिकारी उपमा सेठी की देखरेख में हुई। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने कहा कि परिषद निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। बैठक में डॉ. राजकुमार सेतिया, हेमंत जैन, राधे कृष्ण झा, संजय शर्मा, रविंदर गर्ग आदि थे।