फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष में एक व्यक्ति को ही बेच दिए 158 कारतूस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक गन हाउस ने एक वर्ष के भीतर ही 150 से अधिक कारतूस एक ही लाइसेंस धारक को बेच दिए। साथ ही बंदूक खरीद-बिक्री में अनियमितता का मामला प्रशासन के संज्ञान में आने से हड़कंप मच गया। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई करते हुए गन हाउस मालिक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक राय को किसी ने जानकारी दी कि एक गन हाउस संचालक ने 150 से अधिक कारतूस एक ही लाइसेंस धारक को एक वर्ष के भीतर बेच दिए। साथ ही खरीदी गई बंदूक को बेचा और बेची बंदूक को खरीदा हुआ दर्शाकर लाइसेंस रिकॉर्ड में भी दर्ज कर दिया। एसडीएम राय ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और बेची गई कारतूस का हिसाब देने को गन हाउस से कहा है। साथ ही लाइसेंस धारक से भी पूछा है कि एक वर्ष में इतने कारतूस क्यों खरीदे और इसका प्रयोग कहां किया।
बंदूक खरीद और बिक्री में हुई गड़बड़ी के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। उपजिलाधिकारी राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर गन हाउस का लाइसेंस निरस्त करने के अलावा अन्य कार्रवाई की जा सकती है। लाइसेंस धारक ने भी अगर सही जवाब नहीं दिया तो उसका लाइसेंस भी निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें