हल्द्वानी नगर निगम सभागार में कार्यकारणी समिति की बैठक में बोलते मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौते?
हल्द्वानी। नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने फिर नियम के विपरीत 20 नामांतरण कर दिए। कार्यकारिणी में शामिल नगर निगम के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे रहे। बैठक में मेयर के पीए को नियुक्त करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इस दौरान समिति ने 20 नामांतरण कर दिए। नामांतरण किस आधार पर किए गए, इसके बारे में समिति में शामिल सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। समिति ने नामांतरण ऐसे समय में पास किए गए जिस समय नामांतरण में सवाल उठ रहे हैं। पिछली कार्यकारिणी की बैठक में मेयर के पीए नियुक्त करने के प्रस्ताव में नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए रोक दिया था। मंगलवार को कार्यकारिणी में बिना नाम के प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव में समिति ने मोहर लगा दी।
नामांतरण के मामले में नियमों को दिखाया जा रहा है। कार्यकारिणी समिति ने पीए की नियुक्ति के लिए क्या नियम-शर्तें तय की हैं, प्रस्ताव देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी मेरे पास प्रस्ताव नहीं आया है।
-चंद्र सिंह मर्तोलिया नगर आयुक्त