फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: नैनीताल के भवाली में खाई में गिरी पिकअप...एक मजदूर की मौत; तीन घायल

Sat, 03 Aug 2024 07:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भवाली में एक पिकअप शनिवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पिकअप के खाई में गिरने से वाहन में सवार चार नेपाली मजदूर घायल हो गए। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
भवाली में खाई में गिरी पिकअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भवाली नगर के टमट्यूड़ा क्षेत्र में एक पिकअप शनिवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पिकअप के खाई में गिरने से वाहन में सवार चार नेपाली मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को पिकअप के गिरने की सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोग सभी घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार को हीरालाल (50) पुत्र हरिलाल निवासी कोटिला शिनकोट नेपाल, बिरखा (34 ) निवासी सिरकोट नेपाल, दिर्ग (22) निवासी सिरकोट नेपाल और सोनू (16) निवासी कोटिला नेपाल पिकअप में बैठकर रेता उतारने भवाली से टमट्यूड़ा जा रहे थे। रास्ते में अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई की तरफ जा गिरी। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान हीरालाल की मौत हो गई। बाकी मजदूरों की हालत ठीक है।

ये पढ़ें- Uttarakhand: मगरमच्छ के हमले के बाद लापता किशोर का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम; ऐसे हुआ था हादसा

रामगढ़ चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पिकअप हिम्मत सिंह सैनी की थी। पिकअप में रेता जा रहा था। उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें