फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उच्च हिमालयी ट्रैकिंग के लिए 33 छात्र-छात्राओं का दल नंदा देवी बेस कैंप रवाना

Fri, 09 May 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हाईएल्टीट्यूड ट्रेकिंग के लिए रवाना होने के अवसर पर सदस्यों के साथ सीडीओ डॉ.दीपक सैनी। स्रोत: स
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए 33 छात्र-छात्राओं का दल रवाना हुआ। दल को सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल के सदस्य लासपा ग्लेशियर, नंदा देवी बेस कैंप और मिलम ग्लेशियर जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इसके अलावा भौगोलिक संरचना को जानने और ट्रैकिंग के दौरान प्रकृति का सम्मान करने को कहा। सीडीओ ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को मुनस्यारी ब्लॉक की तरह ही जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह की साहसिक पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने भविष्य में होने वाली साहसिक गतिविधियों में जिले के सभी आठों विकासखंडों से प्रतिनिधित्व कराने को कहा। जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि जिला योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले के छात्र-छात्राओं को हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

दल आज पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, मुनस्यारी से बोगडियार, बोगडियार से लासपा, लासपा से लासपा ग्लेशियर और फिर रिलकोट, रिलकोट से गंगहर, गंगहर से नंदा देवी बेस कैंप तक जाएगा। यह 11 दिवसीय यात्रा है। दल का नेतृत्व एडवेंचर लवर्स के अशोक भंडारी, किशोर बोहरा, अनीता फर्सवान, सावन सिंह, राजेश पंत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें