किच्छा। अमर उजाला की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एक नवंबर को किच्छा में मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। सुबह पांच बजे मैराथन किच्छा के शक्ति धर्म कांटा बरेली बायपास रोड से मुख्य बाजार बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, किच्छा शुगर मिल गेट से होते हुए यहां से फिर वापस शक्ति धर्म कांटा आएगी। इस मैराथन में किच्छा के बालक-वालिका, पुरुष-महिला और बुजुर्ग भागीदारी करेंगे।
मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए व्हाट्सएप नंबर 99270-47654, 75666-98696, 79835-66615 पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर एवं मेल आईडी भेजें। अमर उजाला मैराथन में 16 वर्ष और उससे कम वर्ष के प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड ले कर अवश्य आएं।
ये हैं स्पांसर
कार्यक्रम के मुख्य स्पांसर विवेक दीप हैं। अन्य सहयोगियों में इन्फेनाइट सोलर सॉल्यूशन, मां शीतला किच्छा, छत्रपति साहू जी महाराज चिकित्सा संस्थान, हरियाणा बैटरीज किच्छा, सूरज मल अग्रवाल गर्ल्स पीजी कॉलेज, एक्सपर्ट इंडस्ट्रीज, एलायंस मैन्चेस्टर हैं।
वर्जन
देश की तरक्की और सपने को साकार करने के लिए इस मैराथन की तरफ आकर्षित करना अमर उजाला की सार्थक पहल है। इससे युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।युवाओं को सेहत और फिटनेस के लिए जागरूकता अधिक करने की जरूरत है। अमर उजाला के इस आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। यह दौड़ आज के दौर में बेहतर साबित होगी। - नमित पपनेजा, लूनो रिन्यूएबल लिमिटेड, रूद्रपुर
वर्जन
किच्छा में यह मैराथन सार्थक रहेगी और युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगी। दौड़ से युवा सेहत की ओर कदम बढ़ाएंगेl अमर उजाला का आयोजन अच्छी पहल है। - दिनेश प्रजापति, डायरेक्टर, एक्सपर्ट इंड्रस्टीज, रुद्रपुर
वर्जन
अमर उजाला की ओर से सेहत अभियान के तहत यह मैराथन आज के दौर के लिए जरूरी पहल है। इस तरह के आयोजन से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वह नशे से दूर रहेंगे। - डॉ. राहुल गंगवार, छत्रपति साहू जी महाराज चिकित्सा संस्थान, किच्छा