फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: रामपुर रोड पर बैटरी की दुकान में पूरी रात लगी आग, बड़ा हादसा टला

Sun, 04 Jan 2026 11:51 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर शनिवार रात बैटरी की एक दुकान में लगी आग पूरी रात धधकती रही।
विज्ञापन
बैटरी की दुकान में शनिवार की रात लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर टीपी नगर से 100 मीटर ऊपर शंकर भगत के बैटरी की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। आग का कारण तो पता नहीं चला लेकिन दुकान पूरी रात जलती रही। दुकान में रखी 50 से ज्यादा बड़ी बैटरी और कार बाइक की 40 से ज्यादा बैटरियां जल गईं। दुकान के बगल में एक वाहन की एजेंसी और दूसरी तरफ अन्य दुकानें भी थी। यदि आग दुकान से बाहर आती तो रामपुर रोड पर बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


शहर के छठ पूजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष व रामपुर रोड निवासी शंकर भगत की बैटरी की दुकान रामपुर रोड पर है। शनिवार की रात आठ बजे के करीब दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह छह बजे दुकान से धुआं निकलने की सूचना पर पहुंचे तो अंदर का नजारा उनके सपने तोड़ दिया। दुकान में कुछ नहीं बचा था। बैटरी और उसके रैक तक राख बन चुके थे। धधकती आग तो नहीं थी लेकिन इसकी गर्माहट और धुआं रात की कहानी बयां कर रहा था। दुकान स्वामी ने बताया कि आग पूरी रात फैली। दुकान की तीनों दीवार तथा छत काले पड़ गए थे। दुकान का रैक, 12 से ज्यादा इन्वर्टर, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पांच हजार से ज्यादा नगदी जलकर राख हो गई। दुकान में अब केवल सफेद राख बची है। 
विज्ञापन


एफएसओ मिन्दर पाल सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी ही कंट्रोल रूम को नहीं थी। फिर भी मौके पर टीम भेजी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें