फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना दी थी फैक्टरी, तत्कालीन पटवारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फतेहपुर क्षेत्र के राजस्व ग्राम चौसला में राजकीय भूमि पर अतिक्रमण कर फैक्टरी बनाने के मामले में प्रशासन ने तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक शबनम परवीन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



ग्राम चौसला में जुलाई 2021 में एक फैक्टरी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो मार्च 2022 तक पूर्ण हो गया। इस बीच फैक्टरी के निर्माण को लेकर कई सवाल उठने लगे। ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासनिक जांच हुई तो तकनीकी और भौगोलिक तथ्यों को देखने के बाद स्पष्ट हो गया कि फैक्टरी का निर्माण सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किया गया है। इससे संबंधित तथ्य राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं किए गए और न ही समय रहते किसी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि शबनम परवीन ने अगस्त 2018 से फरवरी 2024 तक फतेहपुर क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर कार्य किया, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण की न तो सूचना दी न ही संबंधित खसरे या पड़ताल में उसका कोई उल्लेख किया। एसडीएम के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक का कर्तव्य होता है कि वह अवैध कब्जे को प्रपत्र क-24 में दर्ज करते हुए राजस्व अभिलेखों में प्रविष्ट कराएं और ज़मींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम की धारा 122-बी के अंतर्गत वाद स्थापित करें। इस अनदेखी को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक शबनम परवीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अग्रिम आदेशों तक उन्हें कालाढूंगी तहसील में संबद्ध कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें