फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शराब के नशे में कार चालक ने चौकी प्रभारी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर स्कार्पियो चालक ने वाहन चढ़ाने की कोशिश की। समय रहते भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार पीछे हट गए। उनके हाथ में चोट आई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। मेडिकल के दौरान शराब पीने की पुष्टि भी हुई है। वाहन सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम नैनीताल रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात पौने दस बजे के करीब एक स्कार्पियो सवार तेजी से वाहन लेकर आ रहा था। जब टीम ने उसे रोका तो वह नहीं रुका। उसने भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार को टक्कर मारने की कोशिश की। वाहन से बचने के प्रयास में उनके हाथ में चोट आई। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि चालक रक्षित हर्बोला निवासी नीलांचल काॅलोनी को पकड़ लिया गया। जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर वाहन सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें