फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांड तोड़ने पर एक डॉक्टर ने भरा जुर्माना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज में बांड भरने के बाद भी कार्यस्थल से गायब 290 डाक्टरों को नोटिस दिया जा चुका है। बुधवार को पीजी के एक डाक्टर ने बांड तोड़ने के एवज में 21 लाख रुपये भर दिए।
विज्ञापन

नोटिस में15 दिन के भीतर उनसे कार्यस्थल पर जाकर ज्वाइन करने को कहा गया था। ज्वाइनिंग की सूचना स्वास्थ्य महानिदेशक को देनी होगी। ज्वाइन न करने वाले बांडधारियों को धनराशि जमा करनी होगी। धनराशि न जमा करने पर आरसी कटने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है। बुधवार को एक बांडधारी पीजी डाक्टर ने 21 लाख रुपये जमा कर दिए। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें