फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 35 किमी की दूरी करती है आग में घी का काम

Tue, 07 Oct 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं होने से किसी भी अग्निकांड की स्थिति में पीड़ितों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अग्नि दुर्घटना होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रामनगर या हल्द्वानी से बुलाई जाती हैं। दोनों शहरों की दूरी कालाढूंगी से लगभग 35 किमी से अधिक होने के चलते दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में देर हो जाती है। वाहनों के पहुंचने तक आगजनी से सब कुछ राख हो जाता है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पहले भी कई भीषण अग्निकांड हो चुके हैं, जिनमें समय पर दमकल विभाग की गाड़ी न पहुंचने से व्यापारियों व आम नागरिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। विगत रविवार को चकलुवा बाजार में हुए अग्निकांड में रमेश जोशी की पेंट की दुकान आग की चपेट में आ गई। दमकल वाहन के देर से पहुंचने के कारण दुकान में रखा करीब 35 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय रहते पहुंच जाती तो नुकसान काफी हद तक कम किया जा सकता था। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने सरकार से कालाढूंगी में शीघ्र फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों के समय लोगों को राहत मिल सके।
फायर स्टेशन के लिए काफी समय से जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन उपलब्ध होने पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा
- पारितोष वर्मा, एसडीएम कालाढूंगी
फायर स्टेशन नहीं होने के कारण कभी भी आग लगने पर व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। कालाढूंगी में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए शासन से मांग की जाएगी। - मयंक सिंह मेहरा, अध्यक्ष व्यापार मंडल कालाढूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें