फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास कम्यूनिकेशन पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला

Fri, 12 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसिलिंग सेल की ओर से जनसंचार में रोजगार के अवसर पर कार्यशाला हुई। शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद, डा. भूपेन सिंह तथा गणेश रावत ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. भूपेन ने कहा पत्रकारिता के लिए संवेदनशीलता होनी चाहिए जिससे वह कुशलता से कार्य संपादित कर सकें। गणेश रावत ने कहा जनसंचार के विद्यार्थियों में जागरूकता, काल्पनाशीलता, कौशल होना आवश्यक है। उनके अनुसार जन संचार बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है।

इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जॉब प्रोफाइल्स हैं। प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रभात ध्यानी, डा. जीसी पंत, डा. संजय कुमार, डा. संजीव मेहरोत्रा, डा. धीरेंद्र सिंह ने भी अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यशाला का संचालन प्रभारी करियर काउंसिलिंग सेल डा. संगीता गुप्ता ने किया। यहां डा. कृष्णा भारती, डा. हिमानी पंत, डा. संगीता सिंह, डा. राजीव गंगवार, डा. रेनू कैन्थेला, डा. अजय कुमार, अजय सिंह, हेमा पंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें