फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुरक्षा की गुहार लगाने हाईकोर्ट पहुंचा प्रेमी युगल गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पंजाब से भागकर नैनीताल आए एक प्रेमी युगल की सुरक्षा की उम्मीद उस वक्त कानूनी कार्रवाई में बदल गई जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा। दस्तावेजों में उम्र की गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

राजपुरा (पटियाला) निवासी प्रेमी युगल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुरक्षा की याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान लड़की की उम्र पर संदेह होने पर कोर्ट ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि युवती असल में नाबालिग है और पंजाब के सिटी राजपुरा थाने में 12 अप्रैल को युवक जतिन के खिलाफ उसे भगाने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।
इस जानकारी के बाद शनिवार को पंजाब पुलिस नैनीताल पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कोर्ट के बाहर से ही दोनों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद पंजाब पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई, जबकि किशोरी को काउंसलिंग के लिए नारी निकेतन हल्द्वानी भेज दिया गया है। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने पुष्टि की कि दस्तावेजों में हेरफेर और नाबालिग होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें