फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा/केलाखेड़ा। नानकमता गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे केलाखेड़ा निवासी दंपती की बाइक को पुलभट्टे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब केलाखेड़ा के गांव बाजावाला (लंकुरा) निवासी सुखवीर सिंह (46) अपनी पत्नी कुलवंत कौर (48) के साथ बाइक से नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर ही शिनाख्त हो सकी।
खेतीबाड़ी से हो रहा था गुजर बसर
केलाखेड़ा। दोनों के निधन की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुखबीर सिंह की चार बेटियां अंजीत कौर (विवाहित), निर्मल कौर, गुरमीत कौर, गुरप्रीत कौर और एक पुत्र गुरुदेव सिंह हैं। सुखवीर सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता था। अमावस्या पर श्री नानकमता गुरुद्वारा साहिब जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें