फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूपी से भटककर लालकुआं जंक्शन पहुंचा बच्चा, बोला- मोदी राज में डर काहे का

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन लालकुआं में संदिग्ध परिस्थितियों में भटक रहे 12 वर्षीय किशोर को जीआरपी ने संरक्षण में लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया है। इस दौरान बालक की निडरता और उसकी वाकपटुता चर्चा का विषय बनी रही। जब उससे इतनी दूर आने पर डर के बारे में पूछा तो उसने बेबाकी से जवाब दिया मोदी राज है डर काहे का।
विज्ञापन

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर एक बालक को अकेला भटकता देख जीआरपी चौकी में तैनात कांस्टेबल राजेश मेहरा और गणेश पांडे उसके पास गए। उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह भटककर यहां पहुंचा है। परिजनों का कोई संपर्क नंबर न मिल पाने के कारण जीआरपी ने तत्काल इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। महिला कल्याण विभाग हल्द्वानी से पहुंचे कुलदीप और ललित किशोर को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता ने बच्चे की मेडिकल जांच की। जब डॉ. ने ममता भरे लहजे में पूछा कि बेटा उत्तर प्रदेश के सोरों जिले से इतनी दूर उत्तराखंड आने में तुम्हें डर नहीं लगा तो किशोर ने तपाक से जवाब दिया मोदी राज में डर काहे का। बालक का यह आत्मविश्वास देख वहां मौजूद सभी अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी दंग रह गए। बालक ने अपना नाम बताते हुए खुद को उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के समीपवर्ती क्षेत्र सोरों के ग्राम गंगा गढ़ का निवासी बताया है। फिलहाल बाल कल्याण समिति की टीम किशोर को अपने साथ ले गई है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित स्थान पर रखकर उसके परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि उसे जल्द से जल्द घर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें