फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से मना दीपों का पर्व दीपावली

Fri, 13 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोवर नगरी में भी दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। लोगों में पारंपरिक गन्ने से बनाई गई लक्ष्मी का पूजन किया। उसके बाद आतिशबाजी की गई। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


बता दें बीते कई दिन से घरों में पर्व की तैयारियां चल रही थीं। साफ-सफाई के साथ घरों में रंग-रोगन किया जा रहा था। पर्व के चलते लोगों ने अपने-अपने घरों को बिजली की मालाओं से सजाया हुआ था।

यहीं नहीं मंदिरों को भी पुष्प, पताकाओं और बिजली की मालाओं से सजाया था। घर के मंदिर में गन्ने के तनों को आधार बनाकर आकर्षक वेशभूषा व श्रंगार से लक्ष्मी निर्माण किया गया। जिनकी विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजन किया गया।
विज्ञापन


कालाढूंगी में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। मंदिरों और घरों में लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें