फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़, कर्मचारी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। तहसील कंपाउंड में नाजिर के आवास में घुसकर कर्मचारी समेत चार लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने दो मोबाइल तोड़ दिए और विरोध करने पर परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील के नाजिर हरीशचंद्र जोशी ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर की रात आठ बजे अपने सरकारी भवन में रिश्तेदारों से फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच पुष्कर सिंह रावत और कुछ लोग काउंटर पर गालियां दे रहे थे। इस बीच रिकार्ड रूम में कार्यरत कमल उपाध्याय ने उनको बाहर बुलाया। कमल नशे में था। काउंटर पर पहुंचने के बाद पता चला कि वहां राजेंद्र सनवाल (पटवारी) एक वकील भगवत जंतवाल और अन्य लोग काउंटर पर बैठकर शराब पी रहे हैं। गालियां देने पर नाजिर ने उन्हें डांट दिया और समझाया कि यहां महिलाएं और बच्चे भी हैं।
आरोप है कि वे लोग पीछे पीछे नाजिर के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गए। विरोध करने पर उन्होंने बेटी और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी दे गए। इस घटना के बाद रात एक बजे कार में जोर जोर से गाने बजाए जा रहे थे। इस कारण परिवार के लोग डर गए हैं। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि इस मामले में मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें