रामनगर में गाय की एक बछिया के साथ विशेष समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
रामनगर के ग्राम चिल्किया स्थित बगीचे में गाय की एक बछिया के साथ विशेष समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पशु पालिका की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
चिल्किया निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चिल्किया स्थित एक बगीचे में पशुओं और परिवार के साथ रहती है। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने पशुओं को देखने के लिए पहुंची। इस बीच वहां से गाय की बछिया गायब मिली। जिसके बाद उसने अपने पति के साथ बछिया की खोजबीन शुरू की। इस दौरान खोजबीन करते हुए वह बगीचे में बने एक पुराने खंडहरनुमा कमरे में पहुंचे। आरोप लगाया कि इस दौरान कमरे में पड़ोस के बगीचे में काम करने आए शामली यूपी निवासी वसीम बछिया के साथ दुष्कर्म करता मिला।आरोप लगाया कि जिसके बाद आरोपी पीड़िता और उसके पति के साथ गाली गलौच कर मौके से फरार हो गया।