फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही कार ने अपने आगे चल रहीं दो बाइकों और एक स्कूटी को टक्कर मारी, पांच घायल

विज्ञापन
रामगाड़ के पास कार की टक्कर के बाद झाड़ियों में गिरी बाइक। - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब तीन बजे रामगाड़ के पास दिल्ली से पिथौरागढ़-बेरीनाग जा रही एक कार ने अपने आगे चल रहीं दो बाइकों और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे तीनों वाहनों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गरमपानी और भवाली के सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

कार चालक महावीर मूल रूप से जयपुर राजस्थान का रहने वाला है। वह दिल्ली से कार लेकर पिथौरागढ़ जा रहा था। हादसे में घायल हुए बाइक सवार कैलाश चंद्र पांडे और उनकी पत्नी दीपा पांडे हल्द्वानी के रहने वाले हैं। कैलाश के बड़े भाई उमेश ने बताया कि वे पूजा के लिए हल्द्वानी से रानीखेत मजखाली जा रहे थे। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गए और उनकी बाइक सड़क से नीचे झाड़ियों में अटक गई। उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया।
सीएचसी में डॉ. निकित कुमार ने बताया कि कैलाश की रीड़ की हड्डी में चोट आई थी जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। वहीं खैरना से भवाली की तरफ जा रहे स्कूटी सवार दो लोगों को निजी वाहन से भवाली के सीएचसी भेजा गया। साथ ही रामगाड़ से बाइक पर हल्द्वानी जा रहे कफुल्टा निवासी गौरव बिष्ट को भी हल्की चोट आई। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल राजेंद्र सती और पूरननाथ गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात सुचारु करवाया। घायलों की ओर से पुलिस को कार चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें