फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीड़ की लकड़ी से लदा कैंटर पकड़ा

विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज कार्यालय में खड़ा कैंटर व लकड़ी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के टेड़ा चेक पोस्ट पर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अवैध रूप से ले जाई जा रही चीड़ की लकड़ी से लदे कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर सीज कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोसी रेंज के रेंजर ललित मोहन जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रानीखेत से रामनगर आ रहे कैंटर को टेड़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन

वाहन में चीड़ की लकड़ी भरी हुई थी। कैंटर चालक से रवन्ना मांगा तो वाहन में लदी चीड़ की लकड़ी रवन्ने से अधिक पाई गई। रेंजर ने बताया कि आरोपी ने रवन्ने में छेड़छाड़ की है। कैंटर स्वामी और चालक मोहल्ला खताड़ी निवासी शरीफ और इसरार के खिलाफ भारतीय वन अपराध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कैंटर को सीज कर कोसी रेंज के कार्यालय में खड़ा कर दिया है। लकड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें