फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से आठ दिन तक लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिवीजन की ओर से सोमवार से 23 अगस्त तक आठ दिन उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में स्मार्ट मीटर की जानकारी देने के साथ ही बिजली बिलों की त्रुटि में सुधार समेत अन्य समस्याएं सुनीं जाएंगी।
विज्ञापन

ईई बेगराज सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को रामलीला मैदान ऊंचापुल, 13 अगस्त को जनमिलन केंद्र जज फार्म, 14 अगस्त को बिठौरिया व प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, 18 अगस्त को चौफुला चौराहा, 19 अगस्त को धान मिल रामपुर रोड व पीपलपोखरा, 20 अगस्त को धनपुरी चौराहा, 22 अगस्त को टीपीनगर सब स्टेशन और इसके अगले दिन गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविर लगाया जाएगा। उनके अनुसार शिविर में मीटर कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे जो उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर को लेकर पैदा हो रही शंकाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें