फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाल्टी पानी की कीमत पचास रुपए

Sun, 03 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बाल्टी पानी के दाम 50 रुपए। जी हां! लालकुआं में प्राइवेट टैंकर वाले आजकल जमकर चांदी काट रहे हैं। जल संस्थान द्वारा तीन दिन बाद भी क्षेत्र में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। जिसका फायदा प्राइवेट टैंकर वाले उठा रहे हैं। ये कालोनियों में जाकर एक बाल्टी पानी 50 रुपए में बेच रहे हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार रात को आंधी तूफान आने से क्षेत्र की बिजली और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन



आंधी तूफान से कई विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई। तीन दिन से क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। बावजूद इसके जल संस्थान ने क्षेत्र में कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। जिसका फायदा प्राइवेट टैंकर वाले उठा रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए पचास रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। विद्युत उपखंड अधिकारी संजय पांडे का कहना है कि शनिवार देर रात या रविवार तक नगर में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। वहीं, विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर और बिंदुखत्ता क्षेत्र के एटीएम भी ठप हैं।

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार भुवन चन्द्र कांडपाल ने बताया कि पटवारी और कानून गो को अपने-अपने क्षेत्रों में तूफ ान से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद रिपोर्ट को अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। वहीं, श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जिलाधिकारी दीपक रावत को नुकसान की रिपोर्ट अविलंब तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक हेम चंद्र गुर्रानी को अविलंब क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें