फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ से आती केमू बस में टूटी मिली कमानी, की गई सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मरचूला और भीमताल जैसे बस हादसों के बावजूद बस संचालक अब भी लापरवाही करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सोमवार को परिवहन विभाग के निरीक्षण में पहाड़ से आती एक केमू बस की कमानी तक टूटी मिली। इस पर बस सीज कर दी गई। इसके अलावा 11 अन्य बसों के चालान हुए और नौ बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट रद्द किया गया।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने सोमवार को केमू और रोडवेज बसों की जांच के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने काठगोदाम में केमू की बसों की जांच की। वहीं हल्द्वानी डिपो के वर्कशॉप में रोडवेज बसों की जांच की गई। एआरटीओ प्रशासन बिपिन सिंह ने बताया कि वर्कशॉप में रोजाना करीब 15 बसों का निरीक्षण किया जा रहा है। रोड पर जाने से पहले ही इनकी कमियां दुरुस्त करवाई जा रही हैं। हर बस की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। केमू की नौ बसों का चालान किया गया।

रोडवेज बसों में जीपीएस तक एक्टिव नहीं-
वर्कशॉप में निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग ने 10 रोडवेज बसों की जांच की। विभाग ने फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, टायर समेत सभी चीजों की जांच की। एआरटीओ ने बताया कि ज्यादातर बसों में जीपीएस एक्टिव नहीं मिला। जिम्मेदारों को बताया गया है कि बसों के संचालन से पहले जीपीएस आवश्यक रुप से एक्टिव किया जाए। इसके अलावा टूटे शीशे, खराब सीटें, खराब स्पीड गर्वनर, इमरजेंसी दरवाजे आदि को दुरुस्त करने के लिए परिवहन निगम को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें