फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: जंगल में पेड़ से लटका मिला पुलिस अभिरक्षा से फरार युवक का शव

Mon, 13 Jul 2020 08:49 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नैनीताल में करीब हफ्ता भर पहले पुलिस को चकमा देकर फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपी का शव सोमवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। बताया जा रहा है कि शव जंगल में घास लेने गईं महिलाओं ने देखा। 

विज्ञापन


सात जुलाई की शाम नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी भावेश कुमार, दोगांव-भेड़िया पखान के पास वाहन से कूदकर हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका था। एक सप्ताह सोमवार सुबह उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। भावेश ने हथकड़ी की रस्सी से फंदा बनाया था।

ज्योलीकोट चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपी भावेश जिस स्थान से भागा था, उससे काफी गहराई में स्थित खाई में नाले के दूसरी ओर ज्योली गांव के पास उसका शव मिला है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, सीओ विजय थापा का कहना है कि ज्योली के जंगल की खाई से मिला शव फरार पॉक्सो आरोपी का है। उसने हथकड़ी की रस्सी से फांसी लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें