फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बकाया वेतन के लिए प्राचार्य के आगे बढ़ाया कटोर

विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते
विज्ञापन
हल्द्वानी। पांच माह के बकाया वेतन की मांग कर रहे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और राजकीय मेडिकल काॅलेज के उपनल कर्मियों ने बुधवार की सुबह अस्पताल परिसर में विरोध स्वरूप भीख मांगी। शाम को उन्होंने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल के ओपीडी सभागार में एकत्रित कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पांच माह से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार पालना मुश्किल हो गया है। वेतन भुगतान न होने के कारण विरोध स्वरूप वह भीख मांगने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने प्राचार्य डा. अरुण जोशी का घेराव कर साढ़े पांच सौ से अधिक कर्मचारियों को वेतन दिलाने की मांग की। इस दौरान कटोरे आगे बढ़ाते हुए उन्होंने प्राचार्य से कहा, आप हमारे माईबाप हैं, हम भीख मांगने की कगार पर पहुंच चुके हैं, आप ही हमें भीख दे दें। इस पर प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी थोड़ी देर कर्मचारियों से बात कर वहां से चले गए।
प्राचार्य ने बताया कि इस मामले में उनके स्तर से शासन को पत्राचार किया जा रहा है। शाम को कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर से रामपुर रोड होते हुए कालू सिद्ध मंदिर तक कैंडल मार्च निकाला। वहां शंभू दत्त बुधानी, नीरज हेड़िया, प्रताप बोरा, मोहन रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नीलम बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें