फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अरब सड़कों पर लगेगा, पहिया तेजी से दौड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यदि लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लगती है तो ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले की सड़कों के दिन बहुर सकते हैं। चार राज्य मार्गों के सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने केंद्रीय महानिदेशक सड़क विकास एवं सड़क परिवहन को 80 करोड़ तीन लाख का प्रस्ताव भेजा है। जबकि अधिशासी अभियंता ने लालकुआं की सड़कों के लिए 23 करोड़ 35 लाख का प्रस्ताव उत्तराखंड शासन को भेजा है। दोनों अभियंताओं के प्रस्तावों के मुताबिक सड़क निर्माण के लिए एक अरब तीन करोड़ 38 लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन

इन राज्य मार्गों का होगा सुधारीकरण
- राज्य मार्ग संख्या 41 सरदार नगर, बाजपुर, केसुवाला, बेलपड़ाव, कोटाबाग के 6.8 किलोमीटर सुधारीकरण का काम किया जाना है। इसके लिए 20 करोड़ 75 लाख के बजट का प्रस्ताव भेजा गया है।
- राज्य मार्ग संख्या 5 गदरपुर, दिनेशपुर, मटकोटा, हल्द्वानी टू लेन मार्ग के साथ-साथ साइड फुटपाथ करीब 27 किलोमीटर निर्माण के लिए 58 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

-सड़क सुरक्षा के तहत रामनगर-कालाढूंगी मार्ग पर 26 किलोमीटर, राज्य मार्ग संख्या 5 के लिए डिवाइडर, रोड गार्ड, सहित अन्य सुरक्षा के मद्देनजर 1 करोड़ 55 लाख का बजट का प्रस्ताव भेजा गया है।
-लालकुंआ विधानसभा में 16 किलोमीटर की तीन सड़कों के लिए 14 करोड़ 75 लाख और 18 अन्य छोटी सड़कों के लिए आठ करोड़ 60 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा है। छोटी सड़कों की लंबाई 32 किलोमीटर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें